तटरक्षक चिन्ह
भारतीय तटरक्षक के प्रतीक चिन्ह के शीर्ष पर जो राजकीय चिन्ह अंकित है, वह सम्राट अशोक (273-232 ई.पू.) के काल के सारनाथ सिंह स्तंभ से लिया गया है। मूल प्रतिमा में चार सिंह हैं, जो एक दूसरे की ओर पीठ किए हुए एक चक्रयुक्त आधार पर खड़े हैं, जिस पर हाथी, सरपट दौड़ते घोड़े, बैल और सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, जिनके बीच में पहिए बने हुए हैं। अशोक चक्र के नीचे स्वर्ण अक्षरों में राष्ट्रीय आदर्श वाक्य “सत्यमेव जयते” अंकित है जिसका अर्थ है “सत्य की ही विजय होती है”। सिंह स्तंभ के ऊपर एक चक्र है, जो समय के रूप में सूर्य का प्रतीक है। अशोक स्तंभ एक सफेद रंग के लाइफबॉय (समुद्र में सुरक्षा का प्रतीक) के भीतर स्थित है, जिसके भीतर देवनागरी लिपि में “भारतीय तटरक्षक” लिखा है। लाइफबॉय के नीचे दो लंगर और ऊपर हेलीकॉप्टर का रोटर (तीनों नीले रंग में) है जो वायु क्षमता सहित समुद्री सेवा को दर्शाते हैं। नीचे रखे स्क्रॉल पर संस्कृत में “वयम् रक्षाम:” अंकित है, जिसका अर्थ है “हम रक्षा करते है” लाइफबॉय के आधार पर स्थित पंचकोणीय तारा तटरक्षक का पर्याय है। तारे का एक कोना ऊपर की ओर, दो जमीन की ओर और दो दोनों ओर फैले हुए हैं, जो समुद्र में भारतीय तटरक्षक की सर्वव्यापी उपस्थिति को दर्शाते हैं।
भारतीय तटरक्षक बल का प्रतीक चिन्ह
- Back to previous page
- |
-
पृष्ठ अंतिम बार अद्यतन तिथि:05-08-2026 11:50 PM

